Delhi Weather: रिमझिम बूंदों ने लुढ़काया पारा; गर्मी और उमस के बीच दिल्ली का मौसम फिर हुआ तरोताजा

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 July 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मौसम ने फिलहाल कुछ राहत दी है। जुलाई की शुरुआत में ही राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही और आज की हल्की बारिश ने तापमान को कुछ हद तक नीचे लाकर राहत पहुंचाई है। हालांकि हवा में नमी बरकरार है, जिससे उमस का असर बना हुआ है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 July 2025: दिल्ली और एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम ने थोड़ी राहत दी है। सुबह से ही आसमान में बादलों की मौजूदगी रही और हल्की बारिश के चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि, हवा में नमी बरकरार है, जिससे उमस महसूस की जा सकती है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 80 दर्ज किया गया, जो "मध्यम" श्रेणी में आता है। यह स्तर सामान्य लोगों के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन अस्थमा या सांस की तकलीफ से जूझ रहे संवेदनशील लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। एनसीआर के इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को बादलों की आवाजाही और संभावित बौछारों ने थोड़ी राहत की उम्मीद दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दोहरे असर वाले मौसम ने जहां एक ओर गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं दूसरी ओर चिपचिपी उमस अब भी लोगों को परेशान कर रही है।

End of Feed