Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट; आंधी-बारिश ने दी गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June 2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों की आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई है। कई इलाकों में तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान घटकर 35 डिग्री तक आ गया। स्काईमेट ने मानसून की एंट्री की पुष्टि की है, जबकि IMD की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। 2 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश की संभावना जताई गई है, और आज येलो अलर्ट जारी है।

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29 June 2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटों के दौरान आई आंधी और बारिश ने गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इस मौसम बदलाव के चलते पूरे क्षेत्र का अधिकतम तापमान घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो पहले 37 डिग्री था। तेज बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया है, और इसका असर अब भी दिल्ली-एनसीआर में महसूस किया जा रहा है।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज का मौसम

इस बीच, स्काईमेट ने दिल्ली-एनसीआर में मानसून की आधिकारिक एंट्री की पुष्टि कर दी है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यह एंट्री किसी 'धमाकेदार' बारिश के साथ नहीं हुई। दूसरी ओर, मौसम विभाग (IMD) अब भी मानसून की आधिकारिक घोषणा से बच रहा है और उसका कहना है कि क्षेत्र में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने में अभी 24 से 48 घंटे और लग सकते हैं। फिलहाल, IMD ने 2 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है और आज के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया था। हालांकि, दिल्ली के सभी हिस्सों में समान रूप से बारिश नहीं हुई। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी तो कुछ में तेज बारिश देखने को मिली। बीती रात भी कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही।

End of Feed