जामिया नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; वाहन चोरी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, 9 बाइक बरामद

दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है और दो अलग-अलग घटनाओं में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी की नौ दोपहिया वाहन भी बरामद की हैं। इसके साथ ही, पुलिस बाकी साथियों की खोज में जुटी हुई है।

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में तीन चोरों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने उनके पास से नौ दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौहीद उर्फ ओसामा, आरिज और मोहम्मद फरहान के रूप में हुई है। इनके पांच और साथी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

jamia nagar police arrested bike theft gang

दो मामलों में हुईं तीन गिरफ्तारियां (सांकेतिक तस्वीर)

सूचना पर मारा छापा

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा के अनुसार, 3 जुलाई की रात यमुना पुश्ता, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से तौहीद उर्फ ओसामा को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह चोरी की बाइक को काटने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने साथी आरिज का नाम उगला, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया और चोरी की दो मोटरसाइकिल उसके कब्जे से बरामद की गई।

End of Feed