दिल्ली में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:24 PM IST

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ की कोशिश जारी है।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

mumbai cab driver murder

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हत्या

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान शिवम के रूप में की गयी है, वह मुकुंदपुर में रहता था। यह घटना बुधवार देर रात हुई।उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने कहा कि जहांगीरपुरी के बीजेआरएम अस्पताल से रात 11 बजकर 48 मिनट पर एक फोन आया जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति के सीने पर चोट के निशान हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि किशोर को मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed