Delhi Government Public Holiday 2025 Full List: साल बीतने से पहले ही हर किसी को अगले साल मिलने वाली छुट्टियों के बारे में जानने की इच्छा होती है, ताकि अगले साल की प्लानिंग की जा सके। हर कोई पहले ही जान लेना चाहता है कि कहीं कोई बड़ी छुट्टी शनिवार-रविवार या उनके अवकाश के दिन तो नहीं पड़ रही। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आप भी अभी से कैलेंडर छान रहे हैं तो हम आपके लिए दिल्ली में साल 2025 में मिलने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं।
साल 2025 के लिए दिल्ली में छुट्टियों की लिस्ट
नई दिल्ली देश की राजधानी है और देशभर से लोग यहां रोजगार और अच्छी जीवनशैली की तलाश में आते हैं। यहां मिलने वाली सार्वजनिक छुट्टियों पर विभिन्न राज्यों से यहां आने वाले लोगों और उनकी जनसंख्या का भी काफी असर पड़ता है। हालांकि, बहुत सी छुट्टियां हैं जो किसी एक राज्य में मिलती हैं, परंतु दिल्ली में नहीं मिलती।
ये है दिल्ली में 2025 में मिलने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट
| S. No. | दिन | तारीख | अवकाश |
| 1 | बुधवार | 01 जनवरी | नया साल (New Year’s Day) |
| 2 | रविवार | 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस (Republic Day) |
| 3 | शुक्रवार | 14 मार्च | होली (Holi) |
| 4 | सोमवार | 31 मार्च | ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) |
| 5 | रविवार | 6 अप्रैल | रामनवमी (Ram Navmi) |
| 6 | गुरुवार | 10 अप्रैल | महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) |
| 7 | शुक्रवार | 18 अप्रैल | गुड फ्राइडे (Good Friday) |
| 8 | सोमवार | 12 मई | बुद्ध पूर्णिमा (Budha Purnima) |
| 9 | शनिवार | 07 जून | ईद-उल-जुहा (बकरीद) [Id-ul-Zuha (Bakrid)] |
| 10 | रविवार | 06 जुलाई | मुहर्रम (Muharram) |
| 11 | शुक्रवार | 15 अगस्त | स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) |
| 12 | शुक्रवार | 15 अगस्त | जन्माष्टमी (Janmashtami) |
| 13 | गुरुवार | 02 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती (Mahatma Gandhi’s Birthday) |
| 14 | गुरुवार | 02 अक्टूबर | दशहरा (Dussehra) |
| 15 | सोमवार | 20 अक्टूबर | दिवाली (Diwali) |
| 16 | बुधवार | 05 नवंबर | गुरु नानक जयंती (Guru Nanak’s Birthday) |
| 17 | गुरुवार | 25 दिसंबर | क्रिसमस (Christmas Day) |
ये तीन हैं राष्ट्रीय अवकाश यानी National Holidays
देश में अलग-अलग त्योहारों पर कई छुट्टियां मिलती हैं। जिसमें होली, दिवाली, ईद, गुरु नानक जयंती आदि शामिल हैं। लेकिन देश में तीन राष्ट्रीय अवकाश यानी नेशनल हॉलीडे भी आते हैं, जिनका देश के अस्तित्व और राष्ट्रीयता से संबंध है -
- 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस (1947 में इसी दिन देश आजाद हुआ था)
- 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस (1950 में इसी दिन देश में संविधान लागू हुआ था)
- 2 अक्टूबर - गांधी जयंती (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म इसी दिन हुआ था)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
