पटना

Bihar Holidays in 2025: बिहार में नए साल कितनी छुट्टियां होंगी, पूरी लिस्ट यहां है; इसे देखकर ही बनाएं प्लान

Bihar holidays in 2025, Gazetted, Public Holidays Full List in Hindi: नए साल में बिहार में कितने दिन की छुट्टियां होंगी। होली, दिवाली, गुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस पर कितनी छुट्टियां मिलेंगी। सरकारी कर्मचारियों को कितनी छुट्टियां मिलेंगी। ऐच्छिक छुट्टियों की लिस्ट क्या है? सार्वजनिक अवकाश की पूरी लिस्ट हो या सामान्य अवकाश की लिस्ट, सब आपको यहीं पर मिलेगी।

Image

बिहार में साल 2025 में सरकारी छुट्टियों की लिस्ट

Photo : Times Now Digital

Bihar Holidays in 2025 List in Hindi: गुजरते साल में दिसंबर का महीना आते ही तमाम लोग आने वाले साल में मिलने वाली छुट्टियों की लिस्ट खंगालने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो यहां हम आपको बिहार सरकार के राज्य कर्मचारियों को 2025 में मिलने वाली छुट्टियों की लिस्ट यहां दे रहे हैं। इस लिस्ट को देखकर आप अपने सालभर की प्लानिंग कर सकते हैं। दो फिर देर किस बात की है? चलिए जानते हैं साल 2025 में बिहार के सरकारी कर्मचारियों को कब-कब और कितनी छुट्टियां मिलने वाली हैं।

खुशखबरी ये है कि साल 2025 में बिहार के सरकारी कर्मचारियों को 2024 के मुकाबले 4 छुट्टियां ज्यादा मिलने वाली हैं। साल 2025 में गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस पर 6 जनवरी और 27 दिसंबर को दोनों दिन छुट्टी दी गई है। साल 2025 में NI एक्ट के तहत 21 छुट्टियां दी गई हैं, जबकि एच्छिक छुट्टियों की लिस्ट में से आप कोई भी तीन अपने लिए चुन सकते हैं। सरकारी आदेश के तहत 16 छुट्टियां मंजूरी की गई हैं, एनआई एक्ट की 3 छुट्टियां 2025 में रविवार के दिन पड़ रही हैं।

सामान्य अवकाश की लिस्ट 2025

तारीखअवकाश
6 जनवरीगुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस
3 फरवरीबसंत पंचमी
12 फरवरीसंत रविदास जयंती
14 फरवरीशब ए बरात
26 फरवरीमहाशिवरात्रि
5 अप्रैलसम्राट अशोक अष्टमी
10 अप्रैलमहावीर जयंती
23 अप्रैलवीर कुंवर सिंह जयंती
6 मईजानकी नवमी
12 मईबुद्ध पूर्णिमा
11 जूनकबीर जयंती
15 अगस्तचेहल्लुम
5 सितंबरहजरत मुहम्मद साहब जन्म दिवस
29 सितंबरदुर्गा पूजा
23 अक्टूबरचित्रगुप्त पूजा
27 दिसंबरगुरु गोविंद सिंह जन्म दिवस

सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट (Bihar Public Holidays 2025)

तारीखअवकाश
26 जनवरीगणतंत्र दिवस
14 और 15 मार्चहोली
22 मार्चबिहार दिवस
31 मार्चईद
6 अप्रैलरामनवमी
14 अप्रैलभीम राव अंबेडकर जन्म दिवस
18 अप्रैलगुड फ्राइडे
1 मईमई दिवस (श्रम दिवस)
7 जूनईदुल जोहा (बकरीद)
6 जुलाईमुहर्रम
15 अगस्तस्वतंत्रता दिवस
16 अगस्तश्रीकृष्ण जन्माष्टमी
30 सितंबर और 1 अक्टूबरदुर्गापूजा
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंती
22 अक्टूबरदीपावली
27 और 28 अक्टूबरछठ पूजा
25 दिसंबरक्रिसमस
ये भी जानें - ये है बिहार का सबसे ठंडा इलाका, जानें कितना रहता है तापमान

ऐच्छिक अवकाश 2025 (कोई भी 3 ले सकते हैं): (Bihar Optional Holidays 2025)

तारीखअवकाश
1 जनवरीनव वर्ष
14 जनवरीमकर संक्रांति
24 जनवरीकर्पूरी ठाकुर जयंती
13 मार्चहोलिका दहन
28 मार्चरमजान का अंतिम जुमा
1 अप्रैलईदुल फित्र (ईद)
8 जूनईदुल-दोहा (बक्रईद)
18 जूनअनुग्रह नारायण सिन्हा जयंती
7 जुलाईमुहर्रम
4 अगस्तअंतिम श्रावणी
9 अगस्तरक्षा बंधन
26 अगस्तहरितालिका तीज व्रत
6 सितंबरअनंत चतुर्दशी
14 सितंबरजीवित पुत्रिका व्रत
17 सितंबरविश्वकर्मा पूजा
22 सितंबरदुर्गा पूजा कलश स्थापन
3 अक्टूबरदुर्गा पूजा (एकादशी)
11 अक्टूबरजयप्रकाश नारायण जयंती
21 अक्टूबरश्रीकृष्ण सिंह जयंती
26 अक्टूबरछठ पूजा (खरना)
3 दिसंबरडॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती
24 दिसंबरक्रिसमस ईव
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article