शुक्रवार को केजरीवाल सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिल्ली के उपराज्यपाल से अधिकारी, सीधा आदेश लेना बंद कर दे। इस मामले पर अब हंगामा बढ़ गया है। भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल ने आज से उपराज्यपाल से विवाद छेड़कर अराजकता का एक नया दौर प्रारंभ कर दिया है।
दिल्ली में केजरीवाल सरकार बनाम एलजी की लड़ाई फिर से शुरू (फोटो- PTI&ANI)
उन्होंने कहा है कि गत एक वर्ष में दिल्ली सरकार के अनेक भ्रष्टाचार के मामले और अनियमतायें उजागर हुए हैं। उसी से बौखलाई अरविंद केजरीवाल सरकार अब अधिकारों की एक नई बहस छेड़कर अपने भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता का ध्यान भटकाना चाह रही है।
प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि बार-बार यह स्पष्ट हो चुका है कि दिल्ली एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जहां सेवाओं के मामले में उपराज्यपाल का आधिपत्य है और उपराज्यपाल को हर एक सरकारी फैसले या सरकारी प्रोजेक्ट का अवलोकन करने का अधिकार है। उपराज्यपाल सीधे अधिकारियों की बैठक बुला सकते हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उपराज्यपाल कोई भी आदेश आता है उसे तुरंत मंत्री को सूचित करें। उन्होंने साथ ही कहा कि एलजी के ऐसे असमान दैनिक आदेशों को लागू करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
