Delhi: परिवहन विभाग का बड़ा फैसला; DTC बस सेवा सुधारने के लिए शेड्यूल और रूटों के युक्तिकरण पर जोर

दिल्ली सरकार ने यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए डीटीसी बस सेवाओं को सुधारने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने संचालन को समयबद्ध और रूटों को युक्तिसंगत बनाने पर जोर दिया है। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसों को शामिल कर दिल्ली को ईवी राजधानी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Delhi Transport Issues: दिल्ली सरकार ने बसों की कमी और परिचालकों में अव्यवस्था से उत्पन्न यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बस सेवा को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध संचालन, रूटों के युक्तिकरण और शेड्यूल में संशोधन करने पर जोर दिया, ताकि भीड़भाड़ कम हो और यात्रियों को समय पर सेवाएं मिलें।

दिल्ली सरकार को आई यात्रियों की याद, परिवहन मंत्री ने दिया सुविधाओं पर जोर देने का निर्देश

platform desk

परिवहन मंत्री ने कहा कि इन कदमों से न केवल संचालन की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि निगम की वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा। इसके साथ ही, बेहतर मार्ग नियोजन और समयबद्ध संचालन से यात्रियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और डीटीसी के राजस्व में भी वृद्धि होगी, जिससे बेड़े का विस्तार और अधिक बसें चलाने में मदद मिलेगी।

End of Feed