दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कल दिल्ली सरकार का बजट पेश होना था और आज शाम को केंद्र सरकार ने बजट पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाएगा। डॉक्टरों को, टीचरों को वेतन नहीं मिल पाएगा। सीधे-सीधे गुंडागर्दी चल रही है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली बजट पर बड़ी खबर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा।
उन्होंने केंद्र पर सीधे-सीधे गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि एक सरकार के बजट पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केजरीवाल सरकार के बजट पर रोक लगा दी है और इसे मंगलवार को विधानसभा में पेश नहीं किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
