Delhi: दिल्ली में फिर मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा, आप सरकार ने शुरू की कार्रवाई, जानें कब से

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 09:23 PM IST

Delhi: दिल्‍ली सरकार ने अपने बंद पड़े फ्री वाई-फाई की सुविधा को दोबारा से शुरू करने का प्रयास शुरू कर दिया है। करीब डेढ़ माह से बंद पड़े इस सुविधा को शुरू करने के लिए दिल्‍ली सरकार ने लोक निर्माण विभाग से इसकी फाइल भेजने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार एक माह के अंदर यह सुविधा दोबारा शुरू हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 21 लाख लोग कर रहे थे मुफ्त इंटरनेट का इस्तेमाल
  • 70 विधानसभा में 11,000 से अधिक जगहों पर हॉटस्पाट
  • बीते साल 15 दिसंबर से बंद पड़ा है फ्री वाई-फाई की सुविधा


Delhi: राजधानी दिल्ली के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी है। आप सरकार ने अपनी बहुचर्चित मुफ्त वाई-फाई सुविधा को एक बार फिर से शुरू करने का प्रयास शुरू कर दिया है। दिल्‍ली लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिल्‍ली सरकार ने करीब डेढ़ माह से बंद पड़े वाई-फाई सुविधा को दोबारा शुरू करने के लिए दोबारा से फाइल भेजने को कहा है। इसकी फाइल इसी सप्‍ताह जल्‍द से जल्‍द भेज दी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, एक विभाग से दूसरे विभाग में फाइल जाने और उसकी मंजूरी मिलने में करीब एक माह का समय लग सकता है। इसलिए उम्‍मीद की जा रही है कि, यह सुविधा इस माह के अंत तक यह मार्च माह में दिल्‍ली वालों को मिलने लगेगी।

Delhi Wi Fi facility

दिल्‍ली की वाई-फाई सुविधा जल्‍द होगी शुरू

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिल्‍ली सरकार के वित्त विभाग से मंजूरी नहीं मिल पाने के कारण मुफ्त वाई-फाई सुविधा को बीते साल 15 दिसंबर से बंद कर दिया गया था। इस सुविधा को बंद करने को लेकर दिल्‍ली सरकार की तरफ से कभी कोई कारण नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि बजट की कमी के कारण वित्‍त विभाग ने इस फ्री सुविधा पर रोक लगा दी है। अब जल्‍द ही नया वित्‍त वर्ष शुरू होने वाला है, इसलिए दिल्‍ली सरकार एक बार फिर से अपने फ्री वाई-फाई सुविधा को शुरू करने की तैयारी में है।

End of Feed