दिल्ली में इन तीन मेट्रो स्टेशनों का बदला नाम, रेखा सरकार ने किया ऐलान; जानें क्या रही वजह?

दिल्ली सरकार ने राजधानी के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की घोषणा की है, ताकि स्थानीय पहचान और यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाया जा सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बदलाव की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Delhi Metro Stations Name Change: दिल्ली सरकार ने राजधानी में तीन मेट्रो स्टेशनों के नामों में बदलाव की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि स्थानीय मांगों, पहचान और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने रेजांगला युद्ध के शहीदों की स्मृति में निकली पवित्र रज कलश यात्रा के हैदरपुर पहुंचने को “अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे देश में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत करती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हैदरपुर गांव तेजी से विकसित दिल्ली की नई पहचान बन रहा है, जहां परंपरा और आधुनिक सुविधाएं साथ-साथ बढ़ रही हैं।

Delhi Government Renames These Three Metro Stations (Photo: ANI)

दिल्ली सरकार ने इन तीन मेट्रो स्टेशनों का नाम बदला (फोटो: एएनआई)

मेट्रो स्टेशनों के नए नाम

नए नाम इस प्रकार हैं:

  • पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम अब "मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन" होगा।

End of Feed