कश्मीरी विस्थापितों को बड़ी राहत: रेखा सरकार ने हटाई आय सीमा, हर पंजीकृत परिवार को मिलेगा भत्ता

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कश्मीरी विस्थापितों को राहत भत्ता देने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने राहत भत्ता की आय सीमा से जुड़ी शर्त को भी समाप्त कर दिया। ऐसे में अब दिल्ली में रह रहे करीब 1800 कश्मीरी विस्थापित परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

तीन दशक से अपने घरों से दूर रह रहे कश्मीरी विस्थापितों के लिए दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीरी विस्थापितों को दी जाने वाली राहत राशि से मासिक आय सीमा की शर्त हटा दी है, जिससे अब हर पंजीकृत विस्थापित परिवार को बिना किसी रोक-टोक के भत्ता मिलेगा।

Rekha Gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो साभार: दिल्ली सरकार)

कब जारी होगा बकाया भत्ता?

दिल्ली सरकार ने यह भी घोषणा की है कि सितंबर 2025 तक का पूरा बकाया राहत भत्ता जल्द जारी किया जाएगा। इस फैसले से दिल्ली में रह रहे करीब 1800 कश्मीरी विस्थापित परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

End of Feed