दिल्ली

दिल्ली के पीतमपुरा में रावण दहन कार्यक्रम में CM रेखा ने की शिरकत, कहा- ये अच्छाई की बुराई पर जीत

दिल्ली के पीतमपुरा पीयू ब्लॉक रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला समारोह में सीएम रेखा गुप्ता ने शिरकत की और रावण के पुतले का दहन कराया।

Image

दिल्ली रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुईं सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-AIN)

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार को बारिश के बीच शहर के पीतमपुरा पीयू ब्लॉक रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक तौर पर धनुष बाण चलाकर रावण के पुतले के दहन कार्यक्रम को संपन्न किया। इस दौरान उन्होंने अच्छाई की बुराई पर जीत की बात कही। हालांकि, बारिश के चलते राजधानी के कई हिस्सों में पुतला दहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विजयादशमी का पर्व धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण दहन संदेश देता है कि अधर्म और अहंकार की कभी जीत नहीं होती। हम सभी भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेते हैं। मैं विजयदशमी के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रामलीला कार्यक्रम में भाग लिया

उधर, लाल किले में आयोजित दशहरा समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भाग लिया और कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के रावण पर एक निर्णायक विजय का प्रतीक है। लाल किले के माधवदास पार्क में ‘‘रावण दहन’’ के अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से धनुष-बाण चलाते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्योहार हमेशा से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर विनम्रता और घृणा पर प्रेम की विजय का प्रतीक रहा है।

मुर्मू ने कहा, ‘‘जब आतंकवाद मानवता पर हमला करता है, तो उसका मुकाबला करना आवश्यक हो जाता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ आतंकवाद के रावण पर विजय का प्रतीक है और हम इसके लिए अपने सैनिकों को सलाम करते हैं। भगवान राम की रावण पर विजय से जुड़ी इस परंपरा को याद करते हुए, मुर्मू ने कहा कि रावण दहन का एक गहरा संदेश भी छिपा है।

उन्होंने लोगों से आंतरिक बुराइयों पर विजय पाने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘यह आयोजन केवल बाहरी रावण का नाश करने के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे भीतर के रावण का भी अंत करने के लिए है। तभी समाज शांति एवं सद्भाव के साथ आगे बढ़ सकता है। स्मृति ईरानी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। बारिश के कारण लोगों ने छाते ले रखे थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article