दिल्ली में झुग्गियों के पुनर्विकास की नई राह; दिल्ली सरकार का धारावी मॉडल की ओर कदम, भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख!

दिल्ली सरकार झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए मुंबई के धारावी मॉडल का अध्ययन करने की योजना बना रही है। इस बीच, राजधानी में अवैध झुग्गियों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां विपक्ष बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि पात्र झुग्गीवासियों को पहले फ्लैट दिए जा रहे हैं, उसके बाद ही कार्रवाई की जा रही है।

Delhi Slum Redevelopment: दिल्ली सरकार झुग्गी पुनर्विकास के लिए मुंबई के धारावी मॉडल का अध्ययन करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अवैध झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई को लेकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जबकि सरकार का उद्देश्य झुग्गीवासियों को व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से पुनर्वासित करना है, न कि उन्हें बेघर करना।

Redevelopment of slums in Delhi

दिल्ली में झुग्गियों के पुनर्विकास

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाएगा, उन्हें फिर अपनी झुग्गी खाली करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अतिक्रमण करता है, तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसी की होगी। फिलहाल दिल्ली सरकार 675 झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास की योजना पर काम कर रही है।

End of Feed