Delhi Air Pollutions: दिल्ली सरकार का दावा, दशहरे के बाद भी साफ है दिल्ली की हवा

Delhi Air Pollutions: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री का कहना है कि यह लगातार दूसरा साल है जब दशहरे के बाद दिल्ली का वातावरण पहले की तुलना में साफ़ है।

Delhi Air Pollutions: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम प्रदूषण को लेकर आता है। दशहरा के अगले दिन दिल्ली में वायु प्रदूषण काफ़ी बढ़ जाता है और दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी खराब हो जाता है। हालांकि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक दशहरे के अगले दिन दिल्ली वाले साफ हवा में सांस ले रहे हैं। इसके साथ ही ख़ुद दिल्ली सरकार का मानना है कि आगामी दिनों में जब हवा रुक जाएगी, तापमान कम होगा, बारिश नहीं होगी तो ऐसे में प्रदूषण के कण नीचे की ओर आएंगे और दिल्ली के अंदर प्रदूषण बढ़ेगा।

Delhi Air Pollutions news

दशहरे के बाद भी साफ है दिल्ली की हवा दिल्ली सरकार का दावा

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली की एयर क्वालिटी अभी भी उतने खराब स्तर पर नहीं पहुंची है। वह भी तब, जबकि पिछले लगभग 10 दिनों से दिल्ली के अंदर बारिश नहीं हुई है। इसके बावजूद भी दिल्ली की हवा उतनी खराब नहीं हुई है। दिल्ली के अंदर यह लगातार दूसरा साल है जब दशहरे के अगले दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता उतनी अधिक खराब नहीं हुई है। दिल्ली सरकार ने इसका एक बड़ा श्रेय दिल्ली वासियों को भी दिया है। गोपाल राय के मुताबिक दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर जागरूकता काफी बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद कर रहे हैं।

End of Feed