Delhi Gold and Silver Rate Today: सर्राफा बाजार में फिर चमका सोना, जानें दिल्‍ली में आज सोने का रेट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 04:18 PM IST

Delhi Gold and Silver Rate Today, 30 November 2022: दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में आज फिर से सोने में चमक नजर आ रही है। आज नवंबर माह के आखिरी दिन यानी 30 नवंबर को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 90 रुपये का उछाल नजर आ रहा है। आज बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम 53,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाजार में सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 90 रुपये का उछाल
  • सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • आज 24 कैरेट सोना 53,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा

Delhi Gold and Silver Rate Today, 30 November 2022: भारतीय घरेलू वायदा बाजार में सोने के भावों में बढ़त जारी है। इसमें ग्लोबल मार्केट का भी साथ मिलता नजर आ रहा है। आज, 30 नवंबर को सोना वायदा 64 रुपये की तेजी के साथ 53,048 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दिल्‍ली सर्राफ बाजार में मंगलवार को गिरावट के बाद बुधवार को फिर तेजी दिखी। कारोबारी सप्‍ताह के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 90 रुपये की तेजी देखी गई। बता दें कि, मंगलवार को सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई थी।

Delhi Gold and Silver Rate Today

दिल्‍ली में 30 नवंबर को सोने चांदी का भाव

आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीते मंगलवार को सर्राफा बाजार में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। आज सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी से कल की गिरावट की लगभग भरपाई हो गई। जानकारों का अनुमान है कि, इस सप्‍ताह सोने के भाव में अभी और तेजी देखने को मिलेगी। सोने के रेट में उथल-पुथल आगे भी जारी रहेगा।

End of Feed