Delhi Gold and Silver Rate Today: दिल्‍ली में सोने के रेट ने सबको चौंकाया, जानें आज क्‍या है सोने का भाव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 01:55 PM IST

Delhi Gold and Silver Rate Today, 25 November 2022: दिल्‍ली के सर्राफा बाजार में आज यानी 25 नवंबर को सोने का भाव स्थिर नजर आ रहा है। आज बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये और 24 कैरेट सोने का दाम 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यही रेट वीरवार को भी था।

KEY HIGHLIGHTS

  • दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव आज स्थिर
  • आज 22 कैरेट सोना 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर

Delhi Gold and Silver Rate Today, 25 November 2022: भारतीय वायदा बाजार में सोने की चमक लगातार जारी है। आज, शुक्रवार 25 नवंबर को मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.40 फीसदी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। सुबह वायदा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 49 रुपये की तेजी के साथ 52,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि दिल्‍ली का सर्राफ बाजार आज शांत नजर आ रहा है। कारोबारी सप्‍ताह के चार दिन लगातार सोने का भावन नीचे जाने के बाद बीते वीरवार को सोने के रेट में उछाल आया था, लेकिन शुक्रवार को यह स्थिर नजर आ रहा है।

Delhi Gold and Silver Rate Today

दिल्‍ली में 25 नवंबर को सोने चांदी का भाव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आज दिल्‍ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम 48,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 53,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। सर्राफा बाजार में वीरवार को भी सोने का भाव यही था। बीते दिन 22 कैरेट सोने के दाम में 300 रुपये की बढ़ोतरी और 24 कैरेट सोने के दाम में 320 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। जानकारों के मुताबिक, आज कारोबारी सप्‍ताह का अंतिम दिन है, जिसकी वजह से सोने का रेट स्थिर नजर आ रहा है। अगले सप्‍ताह से फिर सोने के रेट में उछाल आ सकता है।

End of Feed