यमुना नहीं, दिल्ली में केवल इन जगहों पर विसर्जित होंगे गणपति, दिल्ली सरकार का फरमान

दिल्ली में गणपति विसर्जन की तैयारियों को जिला प्रशासन ने तेजी से आगे बढ़ाया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करोल बाग कोतवाली और सिविल लाइंस में विसर्जन स्थल स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा और सफाई के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने यमुना में विसर्जन से बचने की अपील की है, ताकि पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

Delhi News: गणपति बप्पा के विसर्जन को लेकर राजधानी में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तीन प्रमुख स्थलों को विसर्जन के लिए अंतिम रूप दे दिया गया है। ये स्थल हैं—करोल बाग का अजमल खान पार्क, कोतवाली क्षेत्र का गोपाल मालिक पार्क और सिविल लाइंस क्षेत्र का एक निर्धारित स्थान। सिविल लाइंस इलाके में दो और अतिरिक्त स्थानों की घोषणा जल्द की जाएगी।

ganpati visarjan delhi rule

तय जगहों पर ही विसर्जित होंगे गणपति (फाइल फोटो)

विशेष सुरक्षा और सफाई व्यवस्था

प्रशासन ने सभी चयनित स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती, व्यवस्थित ट्रैफिक प्लानिंग और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

End of Feed