उफान पर यमुना नदी: दिल्ली पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, अगले 24 घंटे काफी अहम

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 10, 2023, 01:11 PM IST

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। मंगलवार तक पानी खतरे के निशान (205.33 मीटर ) को भी पार कर सकता है। ऐसा हुआ तो यमुना नदी के किनारे रहने वाले 37 हजार लोगों के जान आफत में पड़ सकती है।

Delhi Flood Alert: पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बाढ़ के बाद अब राजधानी दिल्ली और NCR में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। अब पूरे दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कहा गया है कि दिल्ली के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। कल सुबह तक पानी 185 से 195 सेंटीमीटर तक बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली सरकार की ओर से बाढ का पहला अलर्ट जारी किया गया है। यमुना नदी के किनारे रहने वालों को खासा सावधान रहने को कहा गया है।

Delhi Flood Alert

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने किया यमुना नदी का दौरा

केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। मंगलवार तक पानी खतरे के निशान (205.33 मीटर ) को भी पार कर सकता है। ऐसा हुआ तो यमुना नदी के किनारे रहने वाले 37 हजार लोगों के जान आफत में पड़ सकती है। जल आयोग के मुताबिक, सोमवार सुबह आठ बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी जल स्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया था, जो दोपहर 12 बजे 204.36 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां चेतावनी लेवल 204.50 मीटर है।

End of Feed