Delhi: दिल्ली को इसी साल मिलने जा रहा पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, ऊपर दौड़ेगी मेट्रो, नीचे गाड़ियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 05:30 PM IST

Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों को इस साल पहला डबल डेकर फ्लाईओवर मिल जाएगा। इस फ्लाईओवर के ऊपर मेट्रो दौड़ेगी और नीचे वाहन चलेंगे। इस प्रोजेक्‍ट का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके शुरू होने के बाद उत्तरपूर्वी दिल्‍ली को भारी ट्रैफिक जाम की समस्‍या से राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूरा
  • दिसंबर 2023 तक फ्लाईओवर को पूरा करने का लक्ष्‍य
  • यमुना विहार और भजनपुरा के बीच बन रहा यह फ्लाईओवर


Delhi: राजधानी दिल्ली के लोगों को इस साल एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस साल दिल्‍ली को उसका पहला डबल डेकर फ्लाईओवर मिलने वाला है। इस फ्लाईओवर से दिल्‍ली के उत्तरपूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम की समस्‍या से निजात मिलेगी। जीटी रोड पर बन रहा यह फ्लाईओवर अपने आप में इसलिए भी अनोखा है, क्‍योंकि इसके ऊपर मेट्रो दौड़ेगी और नीचे वाहन चलेंगे। इस प्रोजेक्‍ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इसका निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

delhi double decker flyover

दिल्‍ली का निर्माणधीन डबल डेकर फ्लाईओवर

यमुना विहार और भजनपुरा के बीच बन रहे इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.4 किमी है। अधिकारियों के अनुसार इस डबल-डेक फ्लाईओवर-कम-मेट्रो ट्रेन ट्रैक का निर्माण कई एजेंसियां संयुक्‍त रूप से कर रही हैं। इससे जहां उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली के लोगों को जाम से राहत मिलेगी, वहीं नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले लोग भी बगैर जाम में फंसे अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अपने तय समय के अनुसार पूरी स्पीड से चल रहा है। इसलिए उम्‍मीद है कि साल के अंत तक इस पर मेट्रो और वाहनों का आवगमन शुरू हो जाएगा।

End of Feed