दिल्ली में फायरमैन की कमी, कौन बुझाए आग... दमकल विभाग में 13 साल से नहीं हुई नई भर्ती

दिल्ली अग्निशमन विभाग पिछले 13 सालों से कर्मचारियों की गंभीर कमी का सामना कर रहा है। राजधानी में नए फायर स्टेशनों के खुलने के बावजूद कर्मचारियों की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जिस कारण सैकड़ों पद अभी भी खाली है और मौजूदा स्टाफ को नए केंद्रों में तैनात करना पड़ा है। इस विभाग में 2014 के बाद से कोई सीधी भर्ती नहीं हुई है। इस कमी के चलते विभाग आग लगने की घटनाओं पर समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाता, जिससे जानमाल का नुकसान होता है।

Delhi News: दिल्ली जैसे महानगर में जहां हर दिन आबादी बढ़ रही है और नई इमारतें बन रही हैं। वहीं आग से सुरक्षा की सबसे अहम सेवा अग्निशमन विभाग गंभीर समस्या से जूझ रहा है। पिछले 13 सालों से से विभाग कोई नई भर्ती नहीं हुई है, जबकि राजधानी में 12 नए फायर स्टेशन खोले जा चुके हैं। लेकिन इनके लिए अलग से स्टाफ की भर्ती नहीं की गई। स्टाफ की कमी के चलते विभाग आग की घटनाओं में समय पर प्रतिक्रिया नहीं दे पाता। जिस वजह से जनमाल को भारी नुकसान होता है। हाल ही में द्वारका में हुई आग की घटना ने इस व्यवस्था की खामियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

fire brigade

दिल्ली में फायर ब्रिगेड कर्मियों की कमी (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली फायर डिपार्मेंट में कितने कर्मचारी है?

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार फायर डिपार्टमेंट में फिलहाल कर्मचारियों की संख्या लगभग 2,500 हैं, जबकि जरूरत कहीं अधिक है। कई अहम पद जैसे स्टेशन अधिकारी, उप अधिकारी और लीडिंग फायरमैन सालों से खाली पड़े हैं। उदाहरण के लिए 90 स्टेशन अधिकारियों में से आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाने थे, लेकिन बीते 13 सालों में एक भी नियुक्ति नहीं हुई। दिल्ली में खोले गए 12 नए फायर स्टेशन के लिए भी नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई, बल्कि पुराने 53 केंद्रों से कर्मचारियों को स्थानांतरित कर नए केंद्रों में तैनात किया गया।

End of Feed