Delhi Famous Street Food: गोलगप्पे से लेकर चाट और सेवपुरी तक, दिल्ली में यहां मिलता है स्ट्रीट फूड्स का असली स्वाद

अगर आप भी स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं तो दिल्ली के इन जगहों पर फेमस और लजीज स्ट्रीट फूड्स का स्वाद जरूर लीजिए। यहां जैसा टेस्ट आपको कहीं और चखने को नहीं मिलेगा।

Delhi Food: दिल्ली अपने इतिहास, इमारतों, शोपिंग और घूमने-फिरने के लिए फेमस है। यह जगह खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां के टेस्टी स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेने दुनिया के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। यहां के फूड से लेकर स्ट्रीट फूड्स सब इतने फेमस हैं कि देश ही नहीं विदिशी भी इसका स्वाद लेने आते हैं। फिर वो चाहे वो दिल्ली की चांदनी चौक की मशहूर पराठें वाली गली हो या फिर राजौरी गॉर्डन के मशहूर छोले भठूरे> हर कोई यहां के स्ट्रीट फूड का दीवाना है। हर कोई एक बार तो यहां के स्ट्रीट फूड्स का स्वाद जरूर चखना चाहता है। तो आइए आज हम आपको ऐसे ही कुछ फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बताते हैं, जो दिल्लीवासियों के बीच काफी फेमस हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली आएं तो इन लजीज स्ट्रीट फूड्स का स्वाद लेना न भूलें।

delhi food

दिल्ली, स्ट्रीट फूड्स

मूलचंद का फेमस पराठा

अगर आप दिल्ली के लाजपत नगर आएं तो यहां की मशहूर दुकान मूलनचंद का आलू, प्याज़ और अंडे का पराठा का स्वाद जरूर ट्राई करें। वहीं यहां के मैंगो लस्सी की बात ही अलग है। बता दें कि आप मूलचंद मेट्रो स्टेशन के नीचे ही इस दुकान पर पराठों का स्वाद चख सकते हैं।

End of Feed