दिल्ली में तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटर को उड़ाया, डिलीवरी बॉय की मौत

क्षिण-पश्चिमी दिल्ली में नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की मौत हो गई।

Accident News

(फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दिल्ली : नेल्सन मंडेला मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे एक कंपनी प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की मौत हो गई। वसंत कुंज उत्तर पुलिस थाने को सुबह करीब साढ़े छह बजे दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिमी) अमित गोयल ने बताया कि मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा, जहां अस्थायी पंजीकरण संख्या वाला एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त पाया गया, लेकिन मौके पर कोई घायल नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस को एम्स ट्रॉमा सेंटर से राजकुमार नामक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली, जिसे मृत अवस्था में लाया गया था। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान एक इलेक्ट्रिक कार के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पूछताछ की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed