विकास की रफ्तार पर दिल्ली हाईवे, सवा दो घंटे में पहुंच सकेंगे देहरादून; जल्द होगा जनता को उपलब्ध

पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे जल्द ही चालू हो जाएगा, जिससे यात्रा का समय घटकर लगभग सवा दो घंटे रह जाएगा। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे समेत कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर काम किया है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है। मोदी सरकार ने दिल्ली में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी है, जिससे सभी वर्गों को नए अवसर मिले हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने घोषणा की कि दिल्ली-देहरादून हाईवे अगले डेढ़ महीने में जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लोग केवल सवा दो घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार की 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को रेखाकित करते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई, द्वारका एक्सप्रेस, और दिल्ली-कटड़ा हाईवे जैसे महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर व्यापक कार्य किया गया है।

Harsh Malhotra (File Photo)

हर्ष मल्होत्रा (फाइल फोटो)

इसके अलावा, अर्बन एक्टेंशन रोड-दो को दिल्ली-देहरादून हाईवे से जोड़ने की योजना को मंजूरी दी गई है।मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की सराहना की, जिसमें प्रगति मैदान के पास टनल का निर्माण, झुग्गीवासियों को मकान, और भारत मंडपम और यशोभूमि आडिटोरियम का निर्माण शामिल है। उन्होंने आयुष्मान वय वंदना योजना का भी उल्लेख किया, जो 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को लाभ पहुंचाती है।

End of Feed