Delhi Deepotsav: दिल्ली का पहला दीपोत्सव, आज 1 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा कर्तव्य पथ

Delhi Deepotsav: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज पहली बार दीपोत्सव का आयोजन होने वाला है। इस मौके पर 1 लाख 11 हजार दीपों को प्रज्जवलित किया जाएगा। साथ ही ड्रोन शो, राम कथा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिल्ली को सनातन संस्कृति के रंग में रंग देंगी। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इस मौके पर एक प्रेरणादायक संदेश साझाकर दिल्लीवासियों को दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।​

Delhi Deepotsav 2025: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की गौरवमयी कथा को जीवंत करने का समय आ गया है। दिल्ली का कर्तव्य पथ शनिवार को पहली बार ऐतिहासिक दीपोत्सव की मेजबानी करने जा रहा है। 1 लाख 11 हजार दीपों की जगमगाहट, भव्य ड्रोन शो, राम कथा की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सनातन चेतना का संगम इस उत्सव को अविस्मरणीय बनाएगा। इसके साथ ही दिल्लीवासी और देशवासी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

Delhi (1)

दिल्ली में आज दीपोत्सव का आयोजन (फाइल फोटो)

दिल्ली में दीपोत्सव कब होगा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्रेरणादायक संदेश साझा करते हुए दिल्लीवासियों को कर्तव्य पथ पर पहले दिव्य दीपोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। यह आयोजन आज, 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होगा, जिसमें 1 लाख 11 हजार दीपों की जगमगाहट, भव्य ड्रोन शो, राम कथा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दिल्ली को सनातन संस्कृति के रंग में रंग देंगी।

End of Feed