दिल्ली

Delhi Crime News: दिल्ली और नोएडा में बुजुर्गों को ठगने वाले फर्जी परिचारक गिरफ्तार, मोबाइल एप के जरिए जुटाते थे डाटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 04:04 PM IST

Delhi Crime News: इस महीने की शुरुआत में रिंकू कुमार ने खुद को नर्सिंग परिचारक अंकित कुमार बताकर पटेल नगर में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाया था। यादव ने बताया कि उसे नौ अक्टूबर को काम पर रखा गया था और 11 अक्टूबर को वह नकदी तथा आभूषण लेकर भाग गया।

Image

आरोपी गिरफ्तार। (सांकेतिक फोटो)

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को दावा कि नर्सिंग परिचारक बनकर बीमार बुजुर्गों से कीमती सामान लूटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रिंकू कुमार उर्फ अंकित कुमार उर्फ कल्लू (33) और प्रमोद कुमार (38) को सोमवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर में उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने बताया कि दोनों आरोपी मरीजों को घर पर परिचारक सेवाएं उपलब्ध कराने की आड़ में वरिष्ठ नागरिकों का कीमती सामान चुराते थे।

इस महीने की शुरुआत में रिंकू कुमार ने खुद को नर्सिंग परिचारक अंकित कुमार बताकर पटेल नगर में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाया था। यादव ने बताया कि उसे नौ अक्टूबर को काम पर रखा गया था और 11 अक्टूबर को वह नकदी तथा आभूषण लेकर भाग गया। रिंकू ने पूछताछ में खुलासा किया कि ‘जस्टडायल’ के माध्यम से संभावित पीड़ितों का विवरण प्राप्त करता था। पुलिस ने बताया कि वे ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जो अपने बुजुर्ग माता-पिता या परिवार के बीमार सदस्यों की देखरेख के लिए परिचारक की तलाश में होते थे।

उन्होंने बताया कि पहचान छिपाने के लिए वह बैक्टीरिया संक्रमण फैलने और मरीजों की सुरक्षा बनाए रखने जैसे चिकित्सीय कारणों का हवाला देकर हमेशा मास्क लगाकर रहता था। उन्होंने बताया कि जब रिंकू मरीजों के घर से कीमती सामान चुराता था तो उसका दोस्त प्रमोद घर के बाहर ही रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदर्श नगर, साकेत और नोएडा में अंजाम दी गई इसी तरह की तीन वारदातों में शामिल रहा था। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'