दिल्ली का सिरफिरा आशिक गिरफ्तार, बेहरहमी से की थी हत्या, CCTV में कैद थी वारदात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 12:22 PM IST

Delhi Crime News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सनकी बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप करने पर गर्लफ्रेंड को जान से मारने की कोशिश की है। उसने पीड़ित लड़की को आदर्श नगर की एक सुनसान गली में बुलाया और उस पर चाकू से कई बार वार किया। लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनकी बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप करने पर गर्लफ्रेंड को जान से मारने की कोशिश की
  • आरोपी ने पीड़िता को आदर्श नगर की एक सुनसान गली में बुलाया और किया हमला
  • लड़की पर चाकू से कई बार किया वार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Delhi Crime News: दिल्ली पर हर दिन अपराध की घटना बढ़ती जा रही हैं। अभी कंझावला कांड का मामला शांति नहीं हुआ था कि एक और अपराध की खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने दिल्ली वालों को हैरान कर दिया है। एक सनकी बॉयफ्रेंड ने ब्रेकअप से नाराज होकर गर्लफ्रेंड को दिन दहाड़े मौत के घाट उतारने की कोशिश की है। घटना दिल्ली के आदर्श नगर इलाके की है। आरोपी की पहचान सुखविंदर के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 22 साल है।

दिल्ली का सिरफिरा आशिक गिरफ्तार, बेहरहमी से की थी हत्या, CCTV में कैद थी वारदात

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया है कि 22 वर्षीय सुखविंदर नाम के एक व्यक्ति को आदर्श नगर इलाके में सोमवार (2 जनवरी) को एक लड़की को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पीड़ित लड़की और आरोपी सुखविंदर एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे।

End of Feed