Delhi News: मसाले के नाम पर सड़े चावल, बाजरा और क्या-क्या खिलाया जा रहा आपको, जानें नकली मसाले की फैक्टरी से क्या कुछ पकड़ा गया

Delhi News: दिल्ली के करावल नगर इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलावटी मसाला बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की और 3 आरोपियों को पकड़ा। फैक्टरी में पुलिस को सड़े हुए मसाले और कच्चा सामान मिला।

Delhi News: मसालों में मिलावट का एक मामला हाल ही में गाजियाबाद के मोदीनगर से सामने आया था, जहां सिंथेटिक रंग मिलाकर मसाले बनाए जा रहे थे। इसी प्रकार का एक मामला अब दिल्ली से भी सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर एरिया में मिलावट की सारी सीमाएं पार कर दी गई हैं। यहां सड़े हुए सामान व केमिकल आदि का उपयोग करके मिलावटी मसाले तैयार किए जा रहे हैं। करावल नगर में स्थित फैक्टरी में मिलावटी मसाले बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच ने यहां छापेमारी की।

Manufacturing Adulterated Spices in Karawal Nagar Delhi

सड़े चालव और बाजरा से बनाए गए नकली मसाले

छापेमारी के दौरान मसाले तैयार करने के लिए फैक्टरी में प्रयोग होने वाली चीजों के बारे में पता लगा। सड़े हुए चावल, लकड़ी का बुरादा और केमिकल देख क्राइम ब्रांच की टीम भी हैरान हो गई। फैक्टरी पर छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच ने फैक्टरी के दो मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करावल नगर के निवासी दिलीप सिंह, मुस्तफाबाद के निवासी सरफराज और सप्लायर लोनी निवासी खुर्शीद मलिक के रूप में हुई है।

End of Feed