​​​Delhi Crime: खूनी खेल में बदला मामूली विवाद, बीयर की बोतलों और चाकू से किशोर पर किया ताबड़तोड़ वार, हत्या के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

दिल्ली के साउथ रोहिणी में 12 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Delhi Crime: नई दिल्ली के साउथ रोहिणी में 12 साल के एक किशोर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। बता दें की यह घटना 9 जून को हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वारदात को अंजाम देने वाले तीन किशोर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर इन लोगों के बीच विवाद हो गया था। मामूली बात हुए इस झगड़े देखते ही देखते खूनी खेल का रूप ले लिया और एक किशोर ने दूसरे किशोर की हत्या कर दी।

Crime News

दिल्ली में मामूली विवाद को लेकर एक किशोर की हत्या

खूनी खेल में बदला किशोरों के बीच हुआ मामूली बात को लेकर झगड़ा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो किशोरों के समूहों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस झगड़े में किशोर पर बीयर की बोतलों और चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। डीसीपी हर्ष इंदौरा के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों किशोर रोहिणी के निवासी हैं।

End of Feed