दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, धोखाधड़ी के मामले में 11 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने धोखाधड़ी के मामले 11 साल से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर बेचने का झांसा देकर लाख का बयाना लिया और अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। संपत्ति की धोखाधड़ी मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार एक बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने आरोपी की पहचान अरुण शर्मा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ 2014 से फरार है। 2015 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था। क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से आरोपी तलाश में थी। लंबे समय की तलाश आखिरकार अब समाप्त हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Arrested (2)

11 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार (फोटो - Canva)

धोखाधड़ी के मामले में था फरार

End of Feed