COVID-19 से लड़ने को Delhi तैयार, सरकार के इस एक्शन प्लान से लगेगी संक्रमण पर लगाम!

Delhi Corona Update: दिल्‍ली सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए एक्‍शन प्‍लान तैयार कर लिया है। दिल्‍ली के सभी सरकारी अस्‍पतालों में मंगलवार को कोरोना मॉक ड्रिल होगी। इसके साथ ही मंगलवार से आम लोगों को दिल्‍ली सरकार के पोर्टल पर कोरोना व अस्‍पतालों से जुड़ी पूरी जानकारी भी मिलने लगेगी। साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी सार्वजनिक जगहों पर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्‍ली के सभी सरकारी अस्‍पतालों में मंगलवार को होगी मॉक ड्रिल
  • मंगलवार से दिल्‍ली सरकार का कोरोना वायरस डैशबोर्ड होगा एक्टिव
  • मास्‍क लगाने, दो गज की दूरी और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह

Delhi Corona Update: दूसरे देशों में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड पर आ चुकी है। अब दिल्‍ली स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के सभी अधिकारी खुद यहां के सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा कर कोरोना से लड़ने की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के निर्देश पर 27 दिसंबर यानी मंगलवार को राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में दिल्ली के स्वास्थ्य सचिव अमित सिंगला ने दिल्‍ली के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्‍हें सरकारी अस्पतालों का दौरा करने का निर्देश दिया। इन अधिकारियों को अस्‍पतालों में बेड्स की उपलब्धता और उपकरणों की सूची तैयार कर दो दिन में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को भेजनी होगी।

Delhi Corona Update

दिल्‍ली के एक सरकारी अस्‍पताल में वैक्‍सीन लगवाता एक व्‍यक्ति

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने बताया कि, जिलाधिकारियों को सोमवार से सरकारी अस्‍पतालों का निरीक्षण कर वहां पर बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर जैसे उपकरणों की रिपोर्ट तैयार करने का कहा गया है। यह सभी विवरण मंगलवार तक स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को सौंपने होंगे। दिल्ली की आम जनता इस जानकारी को मंगलवार शाम से दिल्ली सरकार के पोर्टल पर देख सकेगी। दिल्ली स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कोरोना वायरस डैशबोर्ड को आखिरी बार 12 दिसंबर को अपडेट किया था। हालांकि मंगलवार से यह पोर्टल फिर ‘रियल टाइम’ डाटा उपलब्ध कराने लगेगा।

End of Feed