Delhi Budget: 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश करने को तैयार BJP सरकार, इन मुद्दों पर रहेगा जोर

Delhi Budget: आज यानी 25 मार्च को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली बजट 2025-26 पेश किया जाएगा। 27 साल बाद बीजेपी सरकार दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करने वाली है। इसमें कई अहम मुद्दों और चुनावी वादों पर जोर दिया जाएगा।

Delhi Budget: दिल्ली विधानसभा में सोमवार से बजट सत्र 2025-26 की शुरुआत हो गई है। आज दिल्ली की बीजेपी सरकार द्वारा अपना पहला बजट पेश किया जाएगा। पूरे 27 साल बाद बीजेपी सरकार दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। इसमें कई अहम मुद्दों और चुनावी वादों पर फोकस रखते हुए दिल्ली को विकास की दिशा में ले जाने वाला बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत 'विकसित दिल्ली' की 'मिठास' के प्रतीक के रूप में 'खीर' समारोह से की गई। इस दौरान भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया। आज सीएम रेखा गुप्ता द्वारा विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट में यमुना नदी की सफाई, बुनियादी ढांचे में विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने वाले वादों को लागू करने के लिए बजट बनाया गया है।

Delhi CM

27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश करने को तैयार BJP सरकार

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा का पहला बजट

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बजट पेश करने वाली है। यह बीजेपी का पहला बजट होने वाला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता द्वारा मंगलवार यानी आज, 25 मार्च को दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सोमवार को आयोजित हुए खीर समारोह के बाद सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार है कि बजट से पहले इस तरह के समारोह का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है। जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह से हम 27 साल बाद लौटे हैं। इस अवसर को याद करते हुए भगवान राम को खीर का भोग लगाया गया है। जो दिल्ली के विकास की मिठास का प्रतीक है।"

End of Feed