'मेरे शरीर का हर कण दिल्ली के लिए समर्पित', CM रेखा का बड़ा ऐलान; अब हर विधानसभा क्षेत्र में होगी जनसुनवाई

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका 'जन सुनवाई' कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "मेरे जीवन का हर क्षण और मेरे शरीर का हर कण दिल्ली के लिए समर्पित है।" उन्होंने कहा कि इन सभी अप्रत्याशित झटकों के बावजूद, मैं दिल्ली को कभी नहीं छोड़ूंगी।

दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैंप कार्यालय में उन पर हुए हमले के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि उनका 'जन सुनवाई' कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा और यह केवल उनके आवास तक ही सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वह दिल्लीवासियों के हितों के लिए लड़ना कभी बंद नहीं कर सकतीं। गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया, "मेरे जीवन का हर क्षण और मेरे शरीर का हर कण दिल्ली के लिए समर्पित है।" उन्होंने कहा, "इन सभी अप्रत्याशित झटकों के बावजूद, मैं दिल्ली को कभी नहीं छोड़ूंगी।

CM Rekha Gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फोटो-@gupta_rekha)

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अब जनसुनवाई केवल मेरे घर पर ही नहीं, दिल्ली की हर विधानसभा में होगी। आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार। अपने पिता की शिक्षाओं को याद करते हुए गुप्ता ने कहा कि महिलाओं में तकलीफों से लड़ने की दोहरी ताक़त होती है। उन्हें अपने आप को साबित करने के लिए अनगिनत परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। मैं भी तैयार हूं।

End of Feed