Chhath Puja in Delhi: CM रेखा गुप्ता ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठी मईया से ‘विकसित भारत’ का मांगा आशीर्वाद

दिल्ली में छठ पूजा के आखिरी दिन सीएम रेखा गुप्ता ने भी सूर्य देव को अर्घ्य दिया और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर पूजा की। उन्होंने छठी मईया से ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि छठ पूजा के लिए दिल्ली में किए गए इंतजामों की देशभर में सराहना हो रही है।

Chhath Puja in Delhi: दिल्ली में छठ महापर्व भक्तिभाव और उत्साह के माहौल में समाप्त हुआ। यमुना के तटों पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने पूजा की। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सूर्य को अर्घ्य दिया किया। उन्होंने आईटीओ के पास हाथी घाट पर हजारों भक्तों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की। साथ ही छठी मईया से ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित दिल्ली’ का आशीर्वाद भी मांगा।

delhi cm Chhat - ANI

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पूजा की (ANI)

सीएम गुप्ता ने कहा कि उन्हें लोगों का उत्साह देखकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा किए गए छठ पूजा के इंतजामों की पूरे देश में सराहना हो रही है। उन्होंने कहा, “इतनी भव्यता के साथ छठ पर्व मनाते देखना बहुत संतोषजनक है। मेरे पूर्वांचली भाई-बहन, जो पहले कृत्रिम तालाबों में छठ पूजा करने के लिए मजबूर थे, अब यमुना नदी के जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दे कर पा रहे हैं।” इस मौके पर उनके साथ संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा, समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज और पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा भी घाट पर मौजूद रहे।

End of Feed