'Bihar की तो बात ही क्या है!' दिल्ली सीएम ने किया Global Outreach Summit 2025 का उद्घाटन

समिट के दौरान आयोजित राउंडटेबल चर्चा 'The Next Global Hub for Sustainable Fashion' में कुंदन कुमार ने बिहार को एक उभरते हुए वैश्विक फैशन केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया उन्होंने पारंपरिक शिल्प, हरित उत्पादन एवं टेक्सटाइल नवाचार में राज्य की भूमिका को रेखांकित किया।

दिल्ली के भारत मंडपम में 30 जुलाई को Global Outreach Summit 2025 का भव्य उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित शिखर सम्मेलन का आयोजन Brands and Sourcing Leaders (BSL) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं और नवाचार से जुड़े उद्यमियों ने भाग लिया।

Global Outreach Summit 2025

Global Outreach Summit 2025 का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया

इस अवसर पर बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

End of Feed