Delhi Minister Portfolio: दिल्ली में मंत्रियों के विभागों बंटवारा हो गया है, सीएम रेखा गुप्ता- सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला मुख्यमंत्री एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार तो आशीष सूद को गृह, बिजली शहरी विकास शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण मंत्रालय मिला है।
दिल्ली में किसे कौन सा "मंत्रालय" मिला
वहीं प्रवेश साहिब सिंह मंत्री लोक निर्माण विभाग, विधायी कार्य, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव तो सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण नियोजन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
रविंदर सिंह (इंद्राज) को समाज कल्याण, एससी एवं एसटी कल्याण, सहकारिता चुनाव तो कपिल मिश्रा को विधि एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा, पर्यटन वहीं डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मिला है।
रेखा गुप्ता ने CM के रूप में कार्यभार ग्रहण किया
भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि उनकी पार्टी की ओर से चुनाव में किए गए हर वादे को सरकार पूरा करेगी। पहली बार शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा को आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली।
'सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के ‘मिशन’ को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी'
कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ‘विकसित दिल्ली’ के ‘मिशन’ को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे।' मुख्यमंत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके नए मंत्रिमंडल की बैठक होगी और वह अपने मंत्रियों के साथ शाम को यमुना घाट पर आरती में भी शामिल होंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
