शहर

क्या करते हैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता, किस बात पर हुए हैरान?

आपके मन में जरूर सवाल होगा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति कैसी है, उनके पति कौन हैं और क्या करते हैं। आपको इसी पर जानकारी दे रहे हैं।

Image

रेखा गुप्ता और मनीष गुप्ता

Who is Delhi CM Rekha Gupta's Husband: पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में, ईश्वर के नाम पर शपथ ली। आपके मन में जरूर सवाल होगा कि रेखा गुप्ता की पारिवारिक और आर्थिक स्थिति कैसी है, उनके पति कौन हैं और क्या करते हैं। आपको इसी पर जानकारी दे रहे हैं।

कौन हैं रेखा गुप्ता के पति?

रेखा गुप्ता की शादी व्यवसायी मनीष गुप्ता से हुई है, जो कोटक लाइफ इंश्योरेंस में एजेंसी एसोसिएट के तौर पर काम करते हैं। उनका स्पेयर पार्ट्स का भी व्यवसाय है। अपने चुनावी हलफनामे में रेखा गुप्ता ने 5.2 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति और 1.46 करोड़ रुपये की देनदारियों की घोषणा की है। वहीं, मनीष गुप्ता अपनी पत्नी के सीएम चुने जाने पर हैरान हैं। मनीष ने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि वह (रेखा गुप्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। यह चमत्कार जैसा लगता है...यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।

किसके पास कितनी संपत्ति?

रेखा गुप्ता के पास 1.25 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है, जबकि मनीष गुप्ता के पास 1.14 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। बात अगर अचल संपत्ति की करें तो रेखा गुप्ता के पास 2.3 करोड़ रुपये जबकि मनीष गुप्ता के पास सिर्फ 30 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

शालीमार बाग से विधायक

शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी की नेता और विधायक रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य रह चुकी हैं।

दिल्ली में बीजेपी की चौथी मुख्यमंत्री

हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री बनी हैं। इसके साथ ही वह वर्तमान में भाजपा शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी बन गई हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें