Delhi News: राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हर साल की तरफ इस साल भी विपश्यना के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल हर साल 10 दिन का विपश्यना का कोर्स लेते हैं। बता दें कि सीएम केजरीवाल दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र को पूरा करने के बाद विपश्यना के अपने कोर्स के लिए दिल्ली से रवाना होंगे। इससे पहले दिल्ली के सीएम ने 2021 में जयपुर के वेलनेस सेंटर द्वारा आयोजित शिविर में हिस्सा लिया था। बता दें कि जयपुर ही नहीं वह विपश्यना के लिए नागपुर, बेंगलुरु और धर्मकोट भी जा चुके हैं।
दिल्ली के सीएम 10 दिन के विपश्यना शिविर में जाने की कर रहे हैं तैयारी
विपश्यना के लिए इस बार कहां का करेंगे रूख
इस साल विपश्यना के लिए दिल्ली के सीएम कहां जाने वाले ये तो स्पष्ट नहीं है लेकिन ये उनकी गैर हाजरी में दिल्ली का कार्यभार आप पार्टी की नेता आतिशी संभालेंगी। बता दें कि इससे पहले जब भी सीएम केजरीवाल विपश्यना के लिए गए थे, उनके पीछे दिल्ली का कार्यभार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा संभाला गया था।
क्या है विपश्यना का उद्देश्य
विपश्यना केंद्रों द्वारा 10 दिन के शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। यहां आने वाले लोग एक तरह के कपड़े पहनते हैं। मन की शांति के लिए ध्यान लगाते हैं और एक साथ एक ही तरह का भोजन करते हैं। विपश्यना शिविर में ध्यान के अभ्यास के माध्यम से शरीर में होने वाले परिवर्तनों को महसूस करना सीखाया जाता है। यह प्राचीन भारतीय पद्धति है, जो मन की शुद्धि के लिए सबसे बेहतरीन मानी जाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
