हर किसान को 3000 रुपये देगी दिल्ली सरकार, यमुना की सफाई के लिए 500 करोड़ का आवंटन; महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़: Delhi Budget भाषण के Highlights

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज अपना पहला बजट पेश कर रही हैं। दिल्ली की महिलाओं को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। उम्मीदें दिल्ली के युवा वर्ग को भी हैं कि वह कुछ ऐसी योजनाओं की घोषणा करेंगी, जिससे रोजगार सृजन होगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपना पहला बजट पेश किया। दिल्ली में कल यानी सोमवार 24 मार्च से बजट सत्र शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खीर बनाने की परंपरा के साथ बजट सत्र की शुरुआत की थी। आज जब वह दिल्ली का बजट पेश करने पहुंचीं, तो दिल्ली को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, जिन्हें उन्होंने एक के बाद एक घोषणाओं से पूरा करने का प्रयास किया।

CM-Rekha-Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री बजट पेश करते हुए

दिल्ली की महिलाओं को रेखा गुप्ता से बड़ी उम्मीदें थीं और उन्होंने महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन कर भी दिया।। यमुना की सफाई, दिल्ली के सर्वांगींण विकास के साथ ही दिल्ली के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा।

End of Feed