Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट में दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए 12,952 करोड़ का फंड रखा गया है। इस बार के बजट में दिल्ली मेट्रो के लिए 2,929 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में इस साल 5,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें इस साल जोड़ी जाएंगी। महिलाओं को बसों में सफर करने पिंक टिकट अब नहीं लेनी होगी। इसकी जगह नई व्यवस्था लाई जाएगी।
दिल्ली बजट 2025
दिल्ली सरकार की ओर से मेट्रो में 6 हजार करोड़ की देनदारी
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार की तरफ से मेट्रो में 6,000 करोड़ की देनदारी है। जिसे दिल्ली की पिछली सरकार ने नहीं दिया। केंद्र ने इसे दिया, लेकिन दिल्ली सरकार ने नहीं दिया। दिल्ली मेट्रो के लिए बजट में 2,929 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि हम अपना शेयर भी देंगे और दिल्ली को मेट्रो के अगले फेज से जोड़ेंगे।
बसों में पिंक टिकट की जरूरत नहीं
दिल्ली में महिलाओं को बसों में सफर करने के लिए पिंक टिकट की जरूरत अब नहीं होगी। इसके लिए कार्ड लाया जाएगा। इस कार्ड से महिलाएं बसों में कहीं भी सफर कर सकेंगी। सीएम ने कहा कि दिल्ली की पिछली सरकार ने इन टिकटों में घोटाला किया है। महिलाएं 100 टिकटें लेती थी, लेकिन ये लोग सिर्फ 500 ही दिखाते थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
