Delhi Brutal Murder: दिल्ली में 17 साल के किशोर की 50 से ज्यादा बार चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिरयानी खाते हुए पकड़ा है। इस भयावह घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घंटों तक बेखौफ घूमता रहा और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बनी दुकान पर जाकर बिरयानी खा रहा था। मृतक की मां ने आरोपी को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने आरोपी को बिरयानी खाते हुए किया गिरफ्तार
आरोपी के लिए फांसी की मांग
अधिकारी ने बताया कि पुलिस अदालत से अपील करेगी कि इसे दुर्लभतम मामला माना जाए और नाबालिग आरोपी को कड़ी सजा दी जाए। इस बीच मृतक की मां ने अपने मृत बेटे के लिए न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं अपने लड़के के लिए न्याय चाहती हूं, खासकर उसकी क्रूर तरीके हत्या को देखते हुए आरोपी को फांसी की सजा देनी चाहिए। एक वीडियो क्लिप में आरोपी ने दावा किया है कि उसने यह चौथी हत्या की है। लेकिन पुलिस ने कहा कि वह किशोर है। वह एक साल में जेल से रिहा हो जाएगा और छूटने के बाद किसी और के बेटे की हत्या कर सकता है।
मृतक की मां ने बताई पहचान
मृतक की मां ने कहा कि उनका बेटा मंगलवार शाम 6 बजे आटा और दूध खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। जिसके बाद उन्होंने कई लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी को उसकी कोई जानकारी नहीं थी।" उन्होंने कहा, "पुलिस ने मुझे अगली सुबह बताया कि मेरे बेटे को चाकू मार दिया गया है। उन्होंने कुछ पहचान चिह्न मांगे और मैंने बताया कि उसकी कलाई पर एक टैटू है, जिस पर 'मेरी जान मॉम' लिखा है।"
सीसीटीव फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर
इस बीच, इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी मृतक के शरीर पर नाचते और जश्न मनाते दिख रहा है। डीसीपी ने बताया है कि इस हत्या के पीछे का कारण लूटपाट थी। आरोपी लड़के ने पहले उसका गला दबाया और जब वह बेहोश हो गया, तो उसने 350 रुपये लूटने से पहले उस पर कई बार चाकू से वार किया। उन्होंने कहा कि लहूलुहान लड़के को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
