Delhi News : कापसहेड़ा में मिला पुराना मोर्टार शेल, पुलिस ने बम निरोधक दस्‍ते को बुलाया

Delhi News : दिल्‍ली के कापसहेड़ा इलाके में उस वक्‍त अचानक सनसनी फैल गई जब वहां पुराना मोर्टार शेल जमीन में दबा हुआ मिला। दिल्‍ली में जमीन में दबा मिला पुराना मोर्टार शेल।

Delhi News: दिल्‍ली के कापसहेड़ा इलाके में उस वक्‍त अचानक सनसनी फैल गई जब वहां पुराना मोर्टार शेल जमीन में दबा हुआ मिला। सूचना मिलते हुए जांच के लिए दिल्‍ली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्‍ते को बुलाया पुलिस ने बताया है क‍ि मोर्टार शेल के सुरक्षित डिस्पोजल के लिए दस्‍ते को बुलाया गया है।

Delhi Breaking News, Mortar Shell found Delhi, Delhi News Today

दिल्‍ली में जमीन में दबा मिला पुराना मोर्टार शेल।

इलाके में फैल गई सनसनी

दिल्‍ली के कापसहेड़ा इलाके के लोगों ने बताया है क‍ि इसके बारे में हम लोगों को पहले से किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं थी। जब क्षेत्र में पुलिस की चहलकदमी देखी तो पता चला कि यहां पुराना मोर्टार शेल जमीन में दबा हुआ मिला है। गौरतलब है क‍ि स्‍थानीय नागरिकों ने हाल ही में किसी भी प्रकार की कोई बड़ी आपराधिक घटना के होने से इंकार कर दिया।

End of Feed