दिल्ली BMW हादसा : आरोपी गगनप्रीत को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली में पिछले दिनों बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस में ड्राइवर गगनप्रीत को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है।

दिल्ली के धौला कुआं इलाके में पिछले दिनों बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट केस में ड्राइवर गगनप्रीत को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, दुर्घटना स्थल का CCTV देखने के बाद कोर्ट ने हादसे के तुरंत बाद एक एंबुलेंस के आने के बावजूद एंबुलेंस ने घायल को नहीं उठाए जाने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि 30 सेकेंड के अंदर ऐंबुलेंस आ गई थी तो वो घायल को क्यों नहीं ले गया।

Delhi BMW Case.

दिल्ली बीएमडब्ल्यू एक्सीडेंट केस

जिस समय धौला कुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू ने बाइक को टक्कर मारी थी, कथित तौर पर उस वक्त गगनप्रीत कार को चला रही थी। यह मामला इसलिए भी बड़ा है कि दुर्घटना में केंद्रीय वित्त विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हुई थी, जबकि उनकी पत्नी का अभी भी अस्पताल में इलाज जारी है।

End of Feed