Delhi Blast: लापता डॉ निसार आलम बंगाल से गिरफ्तार, फरीदाबाद यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर समेत 3 हिरासत में

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में पुलिस ने फरीदाबाद की अल फलाह विश्वविद्यालय के 2 डॉक्टर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में डॉ निसार आलम को बंगाल से गिरफ्तार किया है। ये डॉ शाहीन, मुजम्मिल और उमर के साथ शामिल था।

Delhi Blast Case: लाल किला बम ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद की अल फलाह विश्वविद्यालय के नाम सामने आया है। इस मामले में पुलिस की टीम ने जांच करते हुए दो डॉक्टरों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। ये वही विश्वविद्यालय है, जिसमें विस्फोट के लिए इस्तेमाल हुई कार करीब 10 दिन के लिए पार्क थी। अधिकारियों ने बताया कि ये चिकित्सक लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ उमर नबी के परिचित थे।

Arrested

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में लापता डॉ निसार आलम बंगाल से गिरफ्तार (Photo- Canva)

छापेमारी के दौरान किया गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (Cell) और विभिन्न केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार रात हरियाणा के धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में समन्वित छापेमारी के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीम की सहायता से विशेष प्रकोष्ठ ने नूंह से अल फलाह विश्वविद्यालय के दो चिकित्सकों - मोहम्मद और मुस्तकीम - को हिरासत में लिया।

End of Feed