दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा, एक अफ्रीकी ने 100 से ज्यादा महिलाओं को ऐसे बनाया शिकार

DCP शाहदरा प्रशांत गौतम का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके शिकार बने अन्य पीड़ितों की पहचान भी की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अंजान प्रोफाइल से दोस्ती करने और पैसों से जुड़ी मांगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

Delhi Cyber Fraud: शाहदरा साइबर पुलिस ने एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार कर महिलाओं को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी सोशल मीडिया ऐप Hello Talk पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को यू.के. में बसे कोरियन बिजनेसमैन के रूप में पेश करता था और महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करता था।

african man arrested

दिल्ली में बड़ा साइबर फ्रॉड का खुलासा

मामला कैसे शुरू हुआ?

शाहदरा की रहने वाली एक महिला, अंजलि (बदला हुआ नाम), Hello Talk ऐप के जरिए 'डक यंग' नाम के शख्स से जुड़ी। उसने खुद को लंदन में बसे कोरियन ज्वेलरी व्यापारी के तौर पर पेश किया। धीरे-धीरे उसने महिला का भरोसा जीत लिया। बाद में उसने झूठा ड्रामा रचा कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल कार्ड न होने की वजह से इमीग्रेशन अफसरों ने रोक लिया है।

End of Feed