Delhi Vidhan Sabha Chunav: 'यूनियन बजट में केंद्र सरकार दिल्ली से जुड़ी कोई घोषणा नहीं कर सकती है'चुनाव आयोग का बड़ा बयान

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है, इसी के साथ ही दिल्ली में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, चुनाव आयोग ने इसे लेकर अहम बयान जारी किया है।

Delhi Chunav 2025: चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही दिल्ली में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, इसे लेकर चुनाव आयोग का बड़ा बयान सामने आया है उसने कहा है कि 'यूनियन बजट में केंद्र सरकार दिल्ली से जुड़ी कोई घोषणा नहीं कर सकती है'

Election Commision of India

चुनाव आयोग का बड़ा बयान सामने आया है

बता दें कि दिल्ली में एक ही चरण में सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को एक ही चरण में चुनाव होंगे, जबकि 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

End of Feed