Delhi Private School Closed up to 23 Jan 2023: देश की राजधानी दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सरकार ने आदेश दिया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार ने आदेश में कहा है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखे जाएं। गौर हो कि कुछ स्कूल 8 जनवरी तक बंद थे और 9 जनवरी से खुलने वाले थे, मगर
दिल्ली में सभी प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे
अब स्कूलों की छुट्टी सात दिन और यानी 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के कहर और शीत लहर को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है, यहां इस दफा सर्दी और गलन भी गजब की पड़ रही है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं खासतौर पर सर्दी की मार बच्चों पर ज्यादा पड़ रही हैं वहीं दिल्ली के सरकारी स्कूलों का एक जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश है।
दिल्ली के शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस संबंध में सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें 25 दिसंबर के सर्कुलर का हवाला देते हुए सभी प्राइवेट स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद करने की सलाह दी गई है। इससे पहले राजधानी के कई प्राइवेट स्कूल सोमवार से खुलने की तैयारी में थे।
घर से ऑन लाइन क्लासें
हालांकि बताया जा रहा है कि घर से ऑन लाइन क्लासें इस दौरान चलाए जाने की बात भी कही गई है, यानी बच्चों की इस दौरान पढ़ाई की नुकसान नहीं होगा और वो घर से रही ऑनलाइन क्लासें कर पायेंगे।
CTI ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र
वहीं चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पत्र लिखकर प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियां 15 जनवरी तक बढ़ाने की मांग की थी। सीटीआई का कहना था कि ठंड की वजह से सरकारी स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है, लेकिन प्राइवेट स्कूलों में 8 जनवरी तक ही छुट्टी हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
