Delhi Airport: राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर दोहरे एलिवेटेड ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वे (ईसीटी) और चौथा रनवे 13 जुलाई से चालू हो जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) में अब तीन हवाईपट्टी (रनवे) हैं। ईसीटी के साथ, तीसरे रनवे पर उतरने और टर्मिनल-1 तक जाने के बाद एक विमान को जो दूरी तय करनी पड़ती है, वह अब नौ किलोमीटर से कम होकर दो किलोमीटर हो जाएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
ईसीटी 13 जुलाई से चालू होगा
इससे उड़ान भरने और उतरने से पहले और बाद यात्रियों द्वारा टरमैक पर बिताया जाने वाला समय भी कम हो जाएगा। जीएमआर समूह के उप प्रबंध निदेशक प्रभाकर राव ने शुक्रवार को कहा कि चौथा रनवे और ईसीटी 13 जुलाई से चालू हो जाएगा।
आईजीआईए का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा किया जाता है, जो जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नेतृत्व वाला एक संघ है। ईसीटी 2.1 किलोमीटर लंबा और लगभग 202 मीटर चौड़ा है। यहां दो टैक्सी-वे हैं, एक लैंडिंग के बाद विमानों के उपयोग के लिए और दूसरा विमान के उड़ान भरने से पहले उपयोग करने के लिए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
