देश

अब कम समय में पहुंच पाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट, 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 08:24 PM IST

अगर आप जल्द से जल्द दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की परिचालन गति बुधवार से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी।

Image

एयरपोर्ट लाइन दिल्ली मेट्रो ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी

Photo : BCCL

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और हवाई मार्ग द्वारा अन्य स्थानों का सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आप पहले से कम समय में एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। क्योंकि दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की स्पीड बढ़ाने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की परिचालन गति बुधवार से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी।

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ट्रेन का परिचालन 90 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति तक किया जा सकता है और बुधवार से इसे बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि यह उन्नत टैक्नोलॉजी के माध्यम से किया गया है।

120 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना

डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन की गति को बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा करने की योजना है और यह उस परियोजना की शुरुआत है।

वर्तमान में 25 मिनट लगता है समय

अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक यात्रा करने में करीब 25 मिनट लगते हैं। उन्होंने कहा कि स्पीड में वृद्धि के बाद यात्रा का समय तीन-चार मिनट कम हो जाएगा।

येलो लाइन, ब्लू लाइन, रेड लाइन की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा है

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि येलो लाइन, ब्लू लाइन और रेड लाइन आदि जैसे नियमित गलियारों पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन की औसत गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article