Delhi Air Quality: दिल्ली में पांचवें दिन भी एयर क्वालिटी 'बहुत खराब', मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

मौसम की दूसरी सबसे ठंडी रात 21 नवंबर को दर्ज की गई थी, जब तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि तीसरी सबसे ठंडी रात बुधवार, 27 नवंबर को रही थी, जब रात का तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, जबकि शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10.1 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो वर्ष के इस समय के लिए सामान्य है।इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम चार बजे 325 दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह 303 दर्ज किया गया था।

Cold Weather Delhi

शहर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

मंगलवार और बुधवार की तरह राजधानी के 39 निगरानी केंद्रों में से किसी में भी वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में दर्ज नहीं की गयी।एक्यूआई 20 नवंबर को 419 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, इसके बाद 21 नवंबर को 371, 22 नवंबर (शुक्रवार) को 393, 23 नवंबर (शनिवार) को 412 और 24 नवंबर (रविवार) को 318 था।

End of Feed